5/20/2026

बनारस में इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया ह


वाराणसी इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है। मंगलवार को Banda का तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके साथ ही बांदा देश का सबसे गर्म शहर और दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया।


मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2022 में बांदा का तापमान 49.2°C तक पहुंचा था। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी तरह गर्मी बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

बुधवार सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। हवा की रफ्तार और उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 53 जिलों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 10 दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में तापमान 45°C से 49°C के बीच रह सकता है। उन्होंने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।

No comments:

Post a Comment