5/17/2026

गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने स्टॉल लगाकर किया आम नागरिकों की खिदमत


भीषण गर्मी में शीतल जल और शर्बत पिलाकर दिया राहत

 वाराणसी बढ़ती गर्मी और भारी तपिश को देखते हुए, दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर विभाग 'ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन' (GNRF) ने जनता की सेवा के लिए अलग-अलग जगहों पर पीने के साफ और ठंडे पानी के स्टॉल (सबील) लगाई है।

इस मुहिम का मकसद मुसाफिरों, मजदूरों और राहगीरों को कड़ी धूप में राह़त देना और उन्हें पानी की कमी से बचाना है। ये स्टॉल शहर और आसपास के जिलों के मुख्य इलाकों में लगाए गए हैं, जहां हर किसी के लिए ठंडे पानी की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है।

इस मुहिम की खास बातें
सही जगह का चुनाव: ये स्टॉल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजा़रों के पास लगाए गए हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।

 *साफ-सफाई का ख्याल:*

 GNRF के सेवादार (वॉलंटियर्स) यह ध्यान रखते हैं कि पानी साफ और फिल्टर्ड हो ताकि लोगों की सेहत बनी रहे।

 *सेवा के लिए मौजूद: हर स्टॉल पर GNRF की टीम सुबह से शाम तक लोगों को पानी पिलाने के लिए मौजूद रहती है।*

दावतें इस्लामी इंडिया के डा. साजिद अत्तारी ने बताया कि "इस चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकलने वाले लोगों के लिए पानी सबसे बड़ी ज़रूरत है। हमारा मक़सद इंसानियत की सेवा करना है ताकि कोई भी शख़्स प्यासा न रहे और पानी की कमी से वो बीमार न हो।"

आपको बता दें कि ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) पूरे देश में भलाई के कामों, मुसीबत में लोगों की मदद करने, मुफ्त इलाज और पेड़ लगाने जैसे कामों में हमेशा आगे रहता है। 

पडाव चौराहा पर हुए इस कैंप में डॉ मुफीद और शोएब और सलाहुद्दीन, मौलाना रेहान अशरफ, मौलाना हसनैन, मौलाना हुसैन, इरशाद, कारी बेलाल, शाहरुख, शाकिर आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment