वाराणसी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज काशी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर भारी रोष जताया।काशी के तीन प्रमुख चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अजय राय का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी किया भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री व काशी के सांसद के खिलाफ ऐसा बयान अत्यंत निंदनीय है, जिससे जनता और कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अजय राय पर तत्काल कार्रवाई करने और सार्वजनिक माफी की मांग की। इस प्रदर्शन में पार्षद अनंतराज गुप्ता, पार्षद सुरेश चौरसिया, शुभम चौरसिया, नलिन नयन मिश्रा सहित भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment