वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शहर के प्रमुख गंगा घाटों का स्टीमर के माध्यम से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान घाटों पर नाव संचालन, स्नान व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गंगा घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। नाव संचालन नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा, निरीक्षण के उपरांत पुलिस आयुक्त ने मण्डुआडीह थाना का भी दौरा किया, जहां उन्होंने आरक्षियों की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित की जाएं, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस बल की सुविधाओं का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है।
No comments:
Post a Comment