वाराणसी में प्री वेडिंग शूट का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. जिसका हद से ज्यादा असर महादेव की नगरी काशी में देखने को मिल रहा है. प्री वेडिंग शूट के लिए शहर में कई पॉइंट्स है. इन जगहों पर दिल्ली, मुम्बई जैसे बड़े शहरों से कपल प्री वेडिंग शूट के लिए आते है. कई कपल घाटों के अलावा बीच गंगा में नाव पर भी शूट करवाते है. लेकिन अब गंगा नदी में प्री वेडिंग शूट भारी हो सकता है.
*जानिए क्या है पूरा मामला*
दरसअल, वाराणसी के पुलिस कमिश्नरेट ने काशी के गंगा में नाव संचालन के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य किया है. इसी के चलते अब गंगा में नाव पर होने वाले प्री वेडिंग शूट इवेंट्स पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है. वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि गंगा में नाव पर लाइफ जैकेट अनिवार्य है. इसके लिए पिछले दिनों नाविकों के साथ एक बैठक भी की गई थी. इसी के साथ ही नाविकों को इवेंट्स के लिए जागरूक भी किया जा रहा है. नाविकों के अलावा यहां आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए भी अवेयरनेस कार्यक्रम चलाएं जा रहे है.
ताकि हर नाविकों को उन्हें आसानी से इस इवेंट्स को समझने का एक बड़ा मौका मिल सकेगा. इन सभी के लिए पुलिस अफसर लगातार अभियान चलाकर ऐसे नाविकों पर सीधा एक्शन भी ले रहे है, जो बिना लाइफ जैकेट के पर्यटकों को गंगा में सैर कराकर उनकी जान खतरे में डाल रहे है. इनमें कुछ नाविक पैसों के लालच में पर्यटकों के जान को जोखिम में डालकर नाव पर बर्थडे और प्री वेडिंग शूट जैसे इवेंट्स भी कराने को तैयार रहते है. बता दें कि इन इवेंट्स में पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के बीच गंगा में नाव पर नजर आते हैं. लेकिन अब पुलिस कमिश्नर ने ऐसे लापरवाह नाविकों पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई करने का विचार बनाया है. सीपी मोहित अग्रवाल ने नाव से गंगा में निरीक्षण किया था.
*एसीपी ने कई नाव किए थे सीज*
बता दें, गंगा नदीं में नाव की सवारी करने वाले सभी पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनने का आदेश इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि, बीते कुछ दिनों पहले जबलपुर में एक बड़ा हादसा हुआ जहां लाइफ जैकेट पहनने वालों की जान बची, जिसे देखते हुए एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार खुद नाव से पेट्रोलिंग कर ऐसे लापरवाही नाविकों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है, इस दौरान उन्होंने ऐसे इवेंट्स के दौरान लाइफ जैकेट नहीं पहनाने वाले नाविकों की नावे भी सीज की थी. उधर एसीपी दशाश्वमेघ ने भी इसके खिलाफ कार्रवाई की. इस पूरे कार्रवाई में दर्जन भर नावें सीज हुई है. इसके साथ ही 5 नाविकों पर एफआईआर भी किया जा चुका है. उसके बाद भी कुछ नाविक चंद पैसों के लिए पर्यटकों की जिंदगी को दाव पर लगा रहे हैं.
No comments:
Post a Comment