वाराणसी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी में सोमवार को वाराणसी के गीता मंदिर के पास नई सड़क चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और “भारत माता की जय” तथा “जय श्रीराम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए विजय उत्सव मनाया और आने वाले समय में भाजपा को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
No comments:
Post a Comment