वाराणसी : बकरीद के पर्व को लेकर नगर निगम पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी की स्थिति को परखा।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कमलगढ़हा, आरिफ मस्जिद, जैतपुरा, राजापुरा रोड, कच्ची बाग और बजरडीहा समेत अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि त्योहार से पहले सभी गलियों और मुख्य मार्गों की सघन सफाई सुनिश्चित की जाए।
विशेष रूप से मस्जिदों के आसपास के रास्तों और कुर्बानी वाले संभावित स्थानों पर चूने का छिड़काव और एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव तत्काल प्रभाव से करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
No comments:
Post a Comment