5/29/2026

कालोनी में खेल रहे बच्चे को बाहरी कुत्ते ने काटा, इंजेक्शन लगवाने पहुंचे परिजन, धमकी से परिवार परेशान

 


वाराणसी के हुकुलगंज तिराहा स्थित गीतानगर कालोनी निवासी अंश यादव (13 वर्ष) पुत्र किशन यादव को शुक्रवार सुबह उस समय एक बाहरी आवारा कुत्ते ने काट लिया, जब वह कालोनी में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने अचानक अंश के हाथ पर हमला कर दिया, जिससे बच्चा जोर-जोर से रोने लगा।बच्चे की आवाज सुनकर पहुंचे पिता किशन यादव ने बेटे को बचाने के लिए कुत्ते को डंडे से मारकर भगाने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार, कुछ देर बाद कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद अंश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।परिजनों का आरोप है कि कालोनी निवासी प्रकाश आर्या नामक व्यक्ति ने उल्टा पीड़ित परिवार को ही धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने कहा कि “अगर कुत्ता काटा था तो बच्चे को इंजेक्शन लगवाना चाहिए था, कुत्ते को क्यों मारा”, और इसी बात को लेकर 112 नंबर पर फोन कर दिया, जिससे पहले से परेशान परिवार और मानसिक दबाव में आ गया।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और अनावश्यक दबाव से राहत दिलाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment