5/06/2026

बड़ागांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है विवाहिता को गर्म-तवे से दागा, छत से फेंकने का आरोप


वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। इसमें एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज और चारपहिया वाहन की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप है। पीड़िता के जौनपुर निवासी पिता अजय कुमार पाण्डेय की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में अजय पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी चारू की शादी 26 फरवरी 2024 को बड़ागांव के पुवारी कला खुर्द निवासी राहुल दूबे से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में कार की मांग को लेकर चारू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता को कई बार पीटा गया और एक बार उसे छत से नीचे फेंकने का भी आरोप है।

पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। आरोप है कि उसे गर्म तवे से दागा गया और सिगरेट से जलाया जाता था। परिजनों ने यह भी बताया कि जब भी वे अपनी बेटी से मिलने ससुराल पहुंचे, उन्हें गाली देकर भगा दिया जाता था और पीड़िता का मोबाइल भी तोड़ दिया गया था।

यह मामला 1 मई को तब सामने आया जब पीड़िता के चाचा और चाची उसके ससुराल पहुंचे। उन्होंने चारू को घायल अवस्था में देखा। विरोध करने पर उन्हें भी अपमानित कर भगा दिया गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ससुराल पक्ष ने सहयोग नहीं किया। इसके बाद बड़ागांव थाने की टीम ने हस्तक्षेप किया और पीड़िता को थाने लाकर परिजनों को सौंपा।

पीड़िता का इलाज पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कराया गया। सिर की चोट के चलते सीटी स्कैन और अन्य जांचें की गईं। डॉक्टरों ने रीढ़ की चोट को देखते हुए एमआरआई (MRI) कराने की भी सलाह दी है।

- *" बड़ागांव के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है*

No comments:

Post a Comment