वाराणसी: शहर में एलपीजी गैस बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महज 10 दिनों के भीतर ऐसे दो नए मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले 60 दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों और साइबर सेल में कुल 19 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।
*फर्जी कॉल और लिंक से लोगों को बना रहे निशाना*
साइबर ठग गैस एजेंसी या कंपनी के नाम पर फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक भेजकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। गैस बुकिंग कंफर्म करने, सब्सिडी अपडेट या केवाईसी के बहाने लोगों से जानकारी हासिल कर उनके बैंक खातों से रकम उड़ा दी जा रही है।
पीड़ितों के अनुसार, कॉल करने वाले खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर पहले भरोसा जीतते हैं और फिर मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर या लिंक के जरिए संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते ह
*19 मामलों में ठगी का प्रयास, कई लोग बच निकले*
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 19 शिकायतों में कई लोगों के साथ ठगी की कोशिश की गई, लेकिन समय रहते सतर्क रहने से वे नुकसान से बच गए और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
*दो मामलों में हजारों रुपये की ठगी*
लोहता निवासी निजामुद्दीन खान को 14 अप्रैल को अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने गैस बुकिंग अपडेट का झांसा देकर एक लिंक भेजा। लिंक पर जानकारी भरते ही उनके खाते से करीब 12 हजार रुपये निकल गए।
No comments:
Post a Comment