वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार गर्मी की ओर बना हुआ है। जबकि नौतपा का रुख भी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा है कि चार दिनों तक के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद वातावरण का रुख वर्तमान हालातों के जैसा ही बने रहने का अनुमान जताया जा रहा है।लेकिन 27 मई के बाद लोकल हीटिंंग के बाद मौसम का रुख बदलने का अनुमान है और तापमान में कुछ कमी भी आएगी। वहीं मानसून भी विगत चौबीस घंटों में कुछ आगे बढ़ा है।
रविवार की सुबह वातावरण का रुख गर्म रहा और आर्द्रता में भी कमी बनी रही। हालांकि सुबह दस बजे के बाद तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लू का अहसास बना रहा। दोपहर दो बजे तल्ख धूप और इसके बाद शाम तक गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। इसके साथ ही रातें भी पर्याप्त गर्म हो रही हैं। आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलने का अनुमान है और कुछ दिनों में वातावरण का रुख उतार चढ़ाव भरा बना रह सकता है। वातावरण में गर्म हवाओं का रुख बदलेगा तो बादलों की सक्रियता भी हो सकती है।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 44.1°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.0°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता न्यूनतम 16% दर्ज किया गया वहीं अधिकतम 37% दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वातावरण का रुख बदल सकता है, लोकल हीटिंंग की वजह से बादलों की सक्रियता का रुख भी हो सकता है। हालांकि नौतपा के शुरुआती दिनों में गर्म हवाओं का रुख प्रभावित हो सकता है। जबकि चार दिनों के ऑरेंज अलर्ट की वजह से आने वाले समय में लोकल हीटिंंग बादलों की सक्रियता करा सकता है।
No comments:
Post a Comment