वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम विभाग ने नए सिरे से चेतावनी जारी की है। बताया है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का रुख यही बना रह सकता है। बीते कुछ दिनों से हीट वेव का जारी अलर्ट को मौसम विभाग ने भी आगे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
दो दिनों तक रेड अलर्ट रहेगा और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट और फिर यलो अलर्ट की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किए जाने का अर्थ यही है कि पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख काफी तल्ख ही रहने का अनुमान है।
माना जा रहा है कि नौतपा की शुरुआत वैसे तो 25 मई से होनी है लेकिन नौतपा के पूर्व ही वातावरण पर्याप्त तप चुका है। ऐसे में नौतपा से भी कुछ खास राहत की उम्मीद कम ही है। माना जा रहा है कि अब नौतपा का नौ दिन पर्याप्त तपने की स्थिति में तभी आएगा लब लोकल हीटिंंग बादलों की स्थिति न बनाए। वहीं मौसम विभाग ने 25 को नौतपा की शुरुआत में यलो अलर्ट के बाद मौसम का रुख सामान्य होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने हालांकि चार दिनों तक लगातार हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है।
शुक्रवार की सुबह वातावरण में नमी का असर कम रहा। न्यूनतम तापमान धीरे धीरे चढ़ने लगा और वातावरण का रुख सुबह नौ बजे के बाद ही तल्ख नहर आने लगा। सुबह 11 बजे से लू तपाने लगी और हीटवेव का असर लोगों को चुनौती देने लगा है। माना जा रहा है कि दोपहर में मौसम का रुख और भी तल्ख होगा तो दूसरी ओर रात का पारा भी गर्म का पर्याप्त अहसास कराएगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। हालांकि हल्के बादलों की सक्रियता का रुख भी हो रहा है लेकिन इसका कोई अधिक प्रभाव सामने आने का अनुमान नहीं है।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 44.6°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.8°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम आर्द्रता 15% और अधिकतम 61% दर्ज किया गया। जबकि वातावरण में पारा सामान्य से अधिक है और आर्द्रता में कुछ कमी है तो ऐसे में लोकल हीटिंंग का असर अधिक होने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से भी पारा सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया गया है।
No comments:
Post a Comment