वाराणसी के हुकुलगंज क्षेत्र में बिजली की भूमिगत केबिल डालने का कार्य स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। कार्यदायी संस्था एलएंडटी कम्पनी की ठेकेदार की लापरवाही के चलते मकबूल आलम रोड समेत हुकुलगंज की कई गलियों में पेयजल पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे पूरे इलाके में पानी का गम्भीर संकट खड़ा हो गया है।
आरोप है कि जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान कई जगहों पर पानी की मुख्य पाइप लाइन फोड़ दी गई, वहीं दर्जनों घरेलू कनेक्शन भी उखाड़ दिए गए। भीषण गर्मी में पिछले कई दिनों से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। वही क्षेत्रीय पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव का कहना यह था बीते लगभग 15 दिनों से कम्पनी की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। प्रतिदिन किसी न किसी गली में पाइप लाइन फट रही है, लेकिन कम्पनी के ठेकेदार मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। कई स्थानों पर बिना सही मरम्मत किए ही गड्ढों को आनन-फानन में पाट दिया गया, जिससे समस्या और बढ़ गई है।
स्थानीय निवासी नन्हकू प्रजापति, राजन सिंह, सत्यनारायण यादव, निधि तिवारी और विजय यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कम्पनी के ठेकेदार मनीष सिंह शिकायत सुनने के बजाय बद्तमीजी पर उतर आते हैं। क्षेत्रीय लोगों में कम्पनी के खिलाफ भारी आक्रोश है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।
No comments:
Post a Comment