5/18/2026

जनपद को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने बड़ा कदम उठाया है। ई-बाइक, शुरू हुआ ‘ग्रीन मोबिलिटी अभियान


वाराणसी। जनपद को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने “ग्रीन मोबिलिटी अभियान”की शुरुआत करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण कम करना, कार्बन उत्सर्जन घटाना, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना और सतत विकास की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है। वर्तमान में VDA में 400 से अधिक नियमित और आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से अधिकांश पेट्रोल चालित दोपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं।

अभियान के पहले चरण में प्राधिकरण ने 100 ई-बाइकों का ऑर्डर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कर्मचारियों को ई-वाहन खरीदने के लिए संस्थागत छूट, आसान लोन और कम ब्याज दर पर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी तैयारी की जा रही है।इसके साथ ही VDA के मुख्य और ज़ोनल कार्यालयों में ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं, जिनका लाभ भविष्य में आम नागरिक भी उठा सकेंगे।
*VDA उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा* के नेतृत्व में शुरू हुई इस पहल से प्रतिदिन करीब 300 से 400 लीटर पेट्रोल-डीजल की बचत होने का अनुमान है। इससे कर्मचारियों का खर्च कम होगा और शहर के प्रदूषण स्तर में भी कमी आएगी।

प्राधिकरण का कहना है कि वाराणसी को स्मार्ट और ग्रीन सिटी बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे नवाचार लगातार जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment