6/19/2026

केंद्र सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा पर पीआईबी की ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला आयोजित


वाराणसी । पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), वाराणसी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, सुशासन, जनकल्याण और समावेशी विकास की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सर्किट हाउस में ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड इन्फॉर्मेशन डिसेमिनेशन (DCID) पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल एवं सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि महापौर अशोक तिवारी रहे। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में सुशासन, जनकल्याण और विकास की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया गया है।
कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों, आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और युवाओं के लिए अवसर सृजन जैसे विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
पीआईबी के संयुक्त निदेशक दिलीप शुक्ला ने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विकासपरक पहलों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। मीडिया प्रतिनिधियों ने इस पहल को सरकार और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया।

No comments:

Post a Comment