6/19/2026

शहर में विज्ञापन के नए टेंडरों और यूनिपोल (होर्डिंग) लगाने की प्रक्रिया को लेकर विज्ञापन कारोबारियों ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से मुलाकात कर विज्ञापन व्यवसाय की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की


वाराणसी। शहर में विज्ञापन के नए टेंडरों और यूनिपोल (होर्डिंग) लगाने की प्रक्रिया को लेकर विज्ञापन कारोबारियों ने अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। पूर्वांचल एडवरटाइजर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से मुलाकात कर विज्ञापन व्यवसाय की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।

*पारदर्शिता के अभाव से चिंतित है एसोसिएशन*

एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को बताया कि नगर निगम द्वारा अपनाई जा रही टेंडर प्रक्रिया और शहर में नई जगहों पर यूनिपोल लगाने के तरीकों को लेकर विज्ञापन व्यवसायियों में भ्रम और असंतोष का माहौल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन स्वस्थ व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा का समर्थन करती है, लेकिन इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता का होना अनिवार्य है।

*नगर आयुक्त ने दिया समाधान का भरोसा*

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने आश्वासन दिया कि विज्ञापन व्यवसाय से जुड़ी सभी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि टेंडर और यूनिपोल स्थापना से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा की जाएगी ताकि नियमानुसार और निष्पक्ष तरीके से विज्ञापन का कार्य संचालित हो सके।

*प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित*

मुलाकात के दौरान संगठन की ओर से प्रशासनिक स्तर पर मिल रहे सकारात्मक संकेतों का स्वागत किया गया। इस बैठक में राकेश सिंह, डब्लू राय, जितेंद्र, राबेंद्र मिश्रा, विशाल मौर्य, वकील यादव और अंशु कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment