6/13/2026

काशी को रेल और सड़क यातायात को नई रफ्तार देने वाली महत्वाकांक्षी सिग्नेचर ब्रिज परियोजना 4 ट्रैक पर ट्रेनें, सड़क बनेगी 6 लेन


वाराणसी। वाराणसी के रेल और सड़क यातायात को नई रफ्तार देने वाली महत्वाकांक्षी सिग्नेचर ब्रिज परियोजना अब आकार लेने लगी है। उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को काशी रेलवे स्टेशन से व्यासनगर तक चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और बताया कि सिग्नेचर ब्रिज के डिजाइन का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। डीआरएम ने कहा कि काशी और कैंट रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। सिग्नेचर ब्रिज बनने के बाद इस रूट पर चार रेलवे ट्रैक से ट्रेनों का संचालन होगा, जिससे रेल यातायात अधिक सुगम, तेज और व्यवस्थित बनेगा। परियोजना के तहत रेलवे ट्रैक के दोनों ओर पिलर बनाकर उनके ऊपर सड़क का निर्माण किया जाएगा। योजना के अनुसार 
काशी से व्यासनगर तक चार रेल लाइनें और छह लेन की सड़क

विकसित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार ब्रिज का डिजाइन तैयार करते समय रेलवे ट्रैक, सड़क और आसपास की संरचनाओं को ध्यान में रखा गया है। फाउंडेशन डिजाइन का कार्य भी अंतिम चरण में है और जल्द ही निर्माण कार्य को और गति दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने काशी स्टेशन, कैंट स्टेशन, व्यासनगर और जौनपुर मार्ग तक चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कई स्थानों पर भूमि संबंधी कार्य अंतिम चरण में हैं, जबकि अंडरपास और बाउंड्री वॉल का निर्माण तेजी से जारी है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद वाराणसी में रेल और सड़क कनेक्टिविटी का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

No comments:

Post a Comment