प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं बारिश, तो कहीं भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। अब मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सात जून को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और शांत रहने का अनुमान है।मौसम विभाग ने यूपी में 9 जून से हीटवेव चलने का भी अनुमान लगाया है, जिससे लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ी सकती है।
*लोगों को झेलनी पड़ी सकती है गर्मी की मार*
उत्तर प्रदेश के कानपुर, मेरठ, वाराणसी, आगरा, मथुरा, अयोध्या गाजियाबाद, लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से बारिश के चलते मौसम सुहाना होने के बाद लोगों को अब गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने सात जून के बाद पहले भीषण लू और फिर तेज आंधी-बारिश का अनुमान लगाया है।
*यूपी में 11 जून के बाद होगी बारिश*
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि सात जून से दस जून तक प्रदेश में मौसम शांत और शुष्क रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी और लू से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, 11 जून से मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। शनिवार को लखनऊ में मौसम साफ रहा और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इसके साथ ही वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का सितम जारी है।
*प्रदेश में 9 जून से हीटवेव का अलर्ट*
शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान वाराणसी में 42.2 नर्ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में सात और आठ जून के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की है। वहीं, 9 जून से प्रदेश में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 11 जून के बाद से प्रदेश भर में बारिश से मौसम एक बार फिर सुहाना हो सकता है।
No comments:
Post a Comment