वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में महिला से पता पूछने के बहाने सोने का टप्स झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 16 जून 2026 को सत्यम नगर कॉलोनी में हुई थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला के घर के बाहर पहुंचकर पता पूछने के बहाने बातचीत की और मौका पाकर उसके कान से सोने का टप्स झपट लिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि लूटा गया टप्स उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी को बेच दिया था। बिक्री से मिले पैसों में से बचे हुए 8 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment