वाराणसी। महमूरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुस्तैनी जमीन की बाउण्ड्रीवाल पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से शिकायत की है। महिला जलपा देवी पत्नी स्व. रामजी निवासी रानीपुर, महमूरगंज ने दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बाउण्ड्रीवाल का ताला तोड़कर वहां कैमरा लगा दिया और चारपहिया वाहन खड़ा कर दिया।
शिकायत के अनुसार, महिला कुछ समय के लिए अपनी बच्ची को लेकर शहर से बाहर गई थीं। वापस आने पर दिनांक 22 जून 2026 को उन्होंने देखा कि विपक्षीगण द्वारा उनकी बाउण्ड्रीवाल पर कब्जा कर लिया गया है। विरोध करने पर गाली-गलौज, धमकी और धक्का देकर भगाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना महमूरगंज चौकी और थाना भेलूपुर पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी लगातार उन्हें और उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार भयभीत है।
पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाए और बाउण्ड्रीवाल को कब्जा मुक्त कराया जाए। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
No comments:
Post a Comment