5/18/2026

नगर निगम ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर सख्त रुख अपनाते हुए जनता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 0542-2282834 जारी किया है


वाराणसी नगर निगम ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर सख्त रुख अपनाते हुए जनता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 0542-2282834 जारी किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, यदि नगर निगम से जुड़े किसी कार्य में कोई अधिकारी, कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति अवैध रूप से पैसे की मांग करता है, तो नागरिक सीधे इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ खुलकर सामने आएं और तुरंत इसकी सूचना दें। साथ ही हेल्पलाइन नंबर को नगर निगम, जोनल कार्यालयों और जलकल विभाग के नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शहरभर में होर्डिंग्स और अन्य माध्यमों से इस नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment