5/18/2026

जिलहिज्जा का चांद नजर आया, 28 मई को मनाई जाएगी बकरीद

वाराणसी  सोमवार शाम जिलहिज्जा महीने का चांद दिखाई देने के बाद शहर की रूयत-ए-हिलाल कमेटी ने ईद-उल-अजहा की तारीख का ऐलान कर दिया। नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मस्जिद में आयोजित बैठक में उलेमा और कमेटी के सदस्यों ने चांद की तस्दीक होने की पुष्टि की।

कमेटी की ओर से बताया गया कि 19 मई से जिलहिज्जा महीने की शुरुआत मानी जाएगी। इस आधार पर जिलहिज्जा की 10 तारीख यानी 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जाएगी।

कमेटी के संयोजक एडवोकेट मोहम्मद अशरफ ने कहा कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार बकरीद जिलहिज्जा की 10वीं तारीख को मनाई जाती है। चांद नजर आने बाद से  28 मई को अदा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment