वाराणसी। कैंट थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को वादी की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से चली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम सर्विलांस व मुखबिर की मदद से किशोरी और आरोपी की तलाश में जुटी थी।इसी क्रम में कैंट पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार पटेल (21) निवासी मझगंवा कला, थाना कपसेठी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक घनश्याम निषाद, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, आरक्षी संदीप कुमार एवं महिला आरक्षी स्नेहा पांडेय शामिल
No comments:
Post a Comment