5/12/2026

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों नर्सों को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने नर्सिंग स्टाफ को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया


वाराणसी मंडलीय चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों नर्सों को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने नर्सिंग स्टाफ को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार में नर्सों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि नर्सें सिर्फ दवा ही नहीं देतीं, बल्कि अपने सेवा भाव, मेहनत और मातृत्व से मरीजों को मानसिक संबल भी प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि मरीजों के प्रति नर्सों का वात्सल्य और समर्पण ही इलाज की प्रक्रिया को सफल बनाता है। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सभी नर्सों का सम्मान करना गर्व की बात है।

*कार्यक्रम में मंडलीय*

 चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपालजी गुप्ता, पार्षद संजय केशरी, इंद्रेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और चिकित्सीय स्टाफ मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment