वाराणसी। तुलसी घाट पर मंगलवार भोर में बड़ा हादसा हो गया। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित घाट पर गाजीपुर के रेवतीपुर से आए 21 वर्षीय तुषार राय गंगा में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बताया जा रहा है कि तुषार अपने साथियों के साथ रात करीब 3 बजे स्नान कर रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे आगे गहरे पानी में जाने से मना भी किया, लेकिन वह चेतावनी के बावजूद जेटी पार कर आगे बढ़ गया। कुछ ही देर में वह तेज बहाव और गहराई में फंस गया और देखते ही देखते गंगा में समा गया।
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने युवक का शव गंगा से बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया।
स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment