वाराणसीअगले तीन घंटों में वाराणसी जनपद में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने, मध्यम बारिश, ओलावृष्टि तथा मध्यम तूफान (40-60 किमी/घंटा, झोंके 70 किमी/घंटा तक) की संभावना है।
दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज तूफान शुरू हो गया। कुछ ही देर में बारिश होने लगी। तेज हवाओं के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे पेड़ और डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन में दिक्कत हुई। हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए और शहर के प्रमुख घाटों तथा पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ गई। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में लोग ठंडी हवाओं और बारिश के बाद के मौसम का आनंद लेते नजर आए। पर्यटकों ने भी मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। अचानक हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। हालांकि तेज तूफान के कारण कुछ देर के लिए सड़क यातायात प्रभावित रहा और कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।
No comments:
Post a Comment