वाराणसी के एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अस्पताल के इमरजेंसी कैश काउंटर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधुनिक POS (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन स्थापित कर इसका शुभारंभ किया गया।
इस नई व्यवस्था के जरिए मरीज और उनके परिजन अब आसानी से कैशलेस भुगतान कर सकेंगे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह पहल डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूत करने के साथ-साथ सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।
प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने इस उपलब्धि पर अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और आमजन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा जनहित और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।
No comments:
Post a Comment