5/10/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर कबीरचौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने जा रही है

वाराणसी के ऐतिहासिक कबीरचौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 315.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 500 बेडेड मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ तिवारी ने विधिवत भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने वाली पहल है।

एक छत के नीचे मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
▪️ 500 बेड की क्षमता वाला हाईटेक अस्पताल
▪️ 50+ ICU बेड और 100+ HDU बेड
▪️ 20 बेड का आधुनिक डायलिसिस सेंटर
▪️ हार्ट, कैंसर और न्यूरो मरीजों के लिए विशेष यूनिट
▪️ 4 मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी OT
▪️ बच्चों के लिए समर्पित चाइल्ड यूनिट और ICU ब्लॉक
▪️ अत्याधुनिक लैब, ब्लड बैंक, बर्न वार्ड और डे केयर सेंटर

बताया गया कि 150 साल पुराने इस अस्पताल को आठ मंजिला सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी और गैस्ट्रोलॉजी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अब पूर्वांचल के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए BHU या बड़े महानगरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह अस्पताल वाराणसी ही नहीं, बल्कि बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लाखों लोगों के लिए बड़ा स्वास्थ्य केंद्र बनेगा।

मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए नए परिसर में 600 से अधिक वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र की इस बड़ी परियोजना को काशी में चिकित्सा सेवाओं के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment