वाराणसी :- दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है. PWD की टीम भवनों को जमींदोज करने का काम रही है. शनिवार को 45 मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी. रविवार को शेष 25 भवनों पर हथौड़े चले. बता दें, PWD की ओर से 45 मकानों को खाली करने के लिए मुनादी कराई गई थी. इन मकानों की रजिस्ट्री करा दी गई है. मुआवजा दिए जाने के साथ ध्वस्तीकरण शुरू हो गया है. 45 मकानों को मिलाकर दालमंडी में ध्वस्त हो रहे भवनों की संख्या 115 पर पहुंच गई है.
46 मकानों पर चल रहा हथौड़ा
वाराणसी के दाल मंडी में 17.05 मीटर सड़क को चौड़ा करना है. जिसके लिए 181 मकान और दुकानों को चिन्हित किया गया है. इसके तोड़ने के बाद यहां पर कॉरिडोर को तैयार किया जाएगा. PWD अभियंता के के सिंह का कहना है, 45 भवनों को तोड़ने का कार्य चल रह है. कल 20 तोड़ दिए गए थे, आज 25 भवन तोड़े जा रहे हैं. अब तक 90 भवन जमींदोज हो गए हैं. मई के अंतिम सप्ताह तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की जाएगी. नगर निगम द्वारा घोषित 20 जर्जर मकान हैं तो वहीं 25 मकान रजिस्ट्री किए हुए हैं.
*चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे हैं 181 भवन*
गौरतलब हो कि वाराणसी की दालमंडी में चौड़ीकरण परियोजना की लागत लगभग 221 करोड़ है. चौड़ीकरण के दायरे में अभी 181 भवन आ रहे हैं. सड़क 650 मीटर लंबी है. इसे 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है. लोक निर्माण विभाग ने बीते कई महीनों से चौड़ीकरण का अभियान चलाया हुआ है. इस दौरान लगभग 90 भवनों को ध्वस्त किया गया है. रिकॉर्ड के मुताबिक, वक्फ की 8 संपत्तियां आ रही हैं, जिनमें 06 मस्जिदें हैं.
No comments:
Post a Comment