5/09/2026

एसीपी विदुष सक्सेना के निर्देशन में गठित टीम ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फर्जी दस्तावेजों के दम पर कराते थे जमानत


वाराणसी। फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न मुकदमों में आरोपियों की जमानत कराने वाले गिरोह का वाराणसी साइबर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

 एसीपी विदुष सक्सेना के निर्देशन में गठित टीम ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, प्रधान के लेटर पैड और यहां तक कि थाना मुगलसराय की फर्जी मोहर लगे लेटर पैड का इस्तेमाल कर अलग-अलग मुकदमों में जमानत कराने का काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक इन आरोपियों ने कितने लोगों की फर्जी जमानत कराई है और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। साइबर थाना पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment