वाराणसी। नैक से 'ए' ग्रेड मिलने के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अब यूपी कॉलेज के छात्रों को भी मिलने लगा है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कॉलेज के सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी और माइनॉरिटी वर्ग के कुल 3813 विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी जा चुकी है।यह राशि लगभग 3.48 करोड़ रुपये है। इसे कॉलेज के लिए रिकॉर्ड बताया जा रहा है। कॉलेज के स्कॉलरशिप विभाग के अनुसार सत्र 2025-26 में आवेदन करने वाले 86 प्रतिशत विद्यार्थियों को अब तक स्कॉलरशिप प्राप्त हो चुकी है। 170 छात्र ऐसे हैं, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक न होने या नाम में त्रुटि के कारण उनकी छात्रवृत्ति रुकी हुई है, जिसे अगली किस्त में जारी किए जाने की संभावना है। कॉलेज से अग्रसारित कुल 4430 आवेदनों में 3813 को छात्रवृत्ति मिल गई है, जबकि विभागों से 447 आवेदन खारिज कर दिए गए.
*छात्रवृत्ति वितरण*
आंकड़ों को देखें तो कॉलेज को सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए समाज कल्याण विभाग से 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार 67 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। वहीं, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से ओबीसी छात्रों के लिए 1 करोड़ 86 लाख 44 हजार 415 रुपये जारी किए गए हैं। एससीएसटी और माइनॉरिटी वर्ग के छात्रों को 37.20 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिली है। इस प्रकार सभी वर्गों के छात्रों को कुल 3 करोड़ 48 लाख 79 हजार 509 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है।
*मुख्यमंत्री का बयान*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से इस बार समय से अधिकतम विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिल सकी है। स्कॉलरशिप सीधे छात्रों के खातों में भेजी गई है। महाविद्यालय का स्टाफ विद्यार्थियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है।
No comments:
Post a Comment