5/28/2026

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने नई जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। काशी क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण जानिये कौन कौन बना भाजपा जिलाध्यक्ष.


भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने नई जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। काशी क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिलों में शामिल वाराणसी की जिम्मेदारी अब राम सकल पटेल को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र होने की वजह से वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष का पद राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से बेहद अहम माना जाता है।

जारी सूची के अनुसार —
🔸 अंबेडकर नगर – दिलीप देव पटेल
🔸 वाराणसी – राम सकल पटेल
🔸 चंदौली – काशीनाथ सिंह
🔸 गोरखपुर महानगर – रमेश प्रसाद गुप्ता
🔸 देवरिया – काली प्रसाद

वाराणसी भाजपा संगठन में लंबे समय तक हंसराज विश्वकर्मा का मजबूत प्रभाव रहा। वह लगातार कई वर्षों तक जिला अध्यक्ष रहे, बाद में एमएलसी बने और फिर योगी सरकार में मंत्री पद तक पहुंचे। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और पूर्वांचल में ओबीसी चेहरे के रूप में उनकी पहचान को भाजपा की बड़ी रणनीति माना जाता रहा है। 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव और आगामी संगठनात्मक रणनीति को देखते हुए भाजपा ने वाराणसी में नए चेहरे पर भरोसा जताया है। काशी क्षेत्र भाजपा के लिए हमेशा से बेहद अहम रहा है, क्योंकि इसका सीधा जुड़ाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से है।

राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव के बाद काशी क्षेत्र अध्यक्ष की कुर्सी पर भी बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संगठन स्तर पर और भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

No comments:

Post a Comment