5/22/2026

काशी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत हुए इस सर्वेक्षण में देश बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वाराणसी को सेन्ट्रल जोन में पहला स्थान मिला है


वाराणसी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वाराणसी को सेन्ट्रल जोन में पहला स्थान मिला है, जबकि राज्यों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को नंबर-1 घोषित किया गया है।

सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सफलता जनसहभागिता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का परिणाम है।

रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी के 93 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों के पास शौचालय उपलब्ध हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत परिवार नियमित रूप से शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा 98 प्रतिशत लोग शौचालय इस्तेमाल के बाद हाथ धोते हैं और इनमें से 88 प्रतिशत लोग साबुन का उपयोग करते पाए गए।

कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में भी वाराणसी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ग्रामीण क्षेत्रों के 58 प्रतिशत लोग जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग रखने की समझ रखते हैं, जबकि 47 प्रतिशत परिवार गैर-जैविक कचरे को कबाड़ी को बेचते हैं। वहीं 39 प्रतिशत गांवों में सामुदायिक स्वच्छता कॉम्प्लेक्स पाए गए, जिनमें से 98 प्रतिशत पूरी तरह चालू हालत में मिले।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत हुए इस सर्वेक्षण में देश के 744 जिलों के 20,659 गांवों का निरीक्षण किया गया। सर्वे में 3.22 लाख ग्रामीण परिवारों और 1 लाख से अधिक सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, पंचायत भवनों, धार्मिक स्थलों और सामुदायिक शौचालय परिसरों का मूल्यांकन किया गया।

No comments:

Post a Comment