5/12/2026

काशी विद्यापीठ में छात्रों के बीच कहासुनी, भारी पुलिस बल पहुंचा, स्थिति शांत


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को छात्रों के बीच कहासुनी और विवाद की सूचना मिलने के बाद परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर विश्वविद्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रों के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी, जिसके बाद माहौल गर्माने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया और स्थिति को शांत कराया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते कोई बड़ी घटना नहीं हुई और न ही किसी के घायल होने की सूचना है।

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि विश्वविद्यालय का माहौल खराब करने वालों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल कैंपस में स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

No comments:

Post a Comment