5/16/2026

DM ki अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें।

वाराणसी। आज जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार के अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को तहसील सदर सभागार में "संपूर्ण समाधान दिवस" आयोजित हुआ।
 इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जाए।
 जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 185 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, पुलिस विभाग एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment