5/27/2026

Eid ul azha 2026: वाराणसी में कब और कहां होगी ईद-उल-अजहा की नमाज, जानिए प्रमुख मस्जिदों का पूरा समय


मोहम्मद रिजवान

वाराणसी :- अल्लाह की राह में कुर्बानी के जज्बे का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) 28 मई, गुरुवार को पूरे उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद सुन्नत-ए-इब्राहीमी के तहत कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा।
त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है।

समाजसेवी बबलू कुरैशी ने बताया कि शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज के समय अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, ताकि यदि किसी कारणवश कोई व्यक्ति अपनी नजदीकी मस्जिद में नमाज न पढ़ सके तो वह आसपास की दूसरी मस्जिद में जाकर आसानी से नमाज अदा कर सके।

*प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का समय*

ईदगाह शक्करतालाब (अहले हदीस) – सुबह 6:15 बजे

मस्जिद सुन्नी इमामबाड़ा, सरैया – सुबह 6:30 बजे

जामा मस्जिद कमनगढ़ा – सुबह 6:30 बजे

ईदगाह गोगा की बाग, जलालीपुरा – सुबह 6:45 बजे

ईदगाह लंगर मस्जिद – सुबह 6:45 बजे

जामा मस्जिद खोजवांपुरा – सुबह 6:45 बजे

मस्जिद शहीद बाबा, अमरपुर सरैया – सुबह 6:45 बजे

खानकाह हमीदिया रशीदिया, शक्करतालाब – सुबह 7:00 बजे

जामा मस्जिद अगागंज – सुबह 7:00 बजे

मस्जिद अल-कुरैश, हंकार टोला – सुबह 7:00 बजे

मस्जिद रंग ढलवा, शेख सलीम फाटक – सुबह 7:15 बजे

बड़ी मस्जिद, सरैया – सुबह 7:30 बजे

ईदगाह पुराना पुल – सुबह 7:45 बजे

लाट मस्जिद, सरैया – सुबह 8:30 बजे

*मस्जिद जिन्नती, औरंगाबाद रोड – सुबह 8:30 बजे*

*नोट :- धार्मिक नेताओं ने लोगों से समय से पहले मस्जिद और ईदगाह पहुंचने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही बकरीद के पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने का संदेश दिया गया है।*

No comments:

Post a Comment