वाराणसी महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां, खाली गैस सिलेंडर और बैनर लेकर महंगाई व बिजली कटौती के मुद्दे उठाए। इस दौरान *"बिजली कटौती बंद करो", "बेरोजगारी हटाओ", "गैस सिलेंडर के दाम वापस लो"* जैसे नारे लगाए गए।
धरने के दौरान *"ताज बदलो, राज बदलो" और "अखिलेश यादव जिंदाबाद"* के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट से आम जनता परेशान है, जबकि सरकार इन समस्याओं के समाधान में विफल साबित हुई है।
प्रदर्शनकारियों ने अघोषित बिजली कटौती रोकने, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम करने, युवाओं को रोजगार देने और NEET जैसी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और इलाके में जाम की स्थिति देखने को मिली।
No comments:
Post a Comment