वाराणसी। सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक आस्था एवं श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने खुले में मांस-मछली की बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन लल्लापुरा और नई सड़क क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं से 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज के नेतृत्व में निगम की टीम ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकांश मांस एवं मछली की दुकानें बंद मिलीं, जबकि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई और भविष्य में उल्लंघन न करने की चेतावनी दी गई।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सावन माह और कांवड़ यात्रा की अवधि तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
No comments:
Post a Comment