वाराणसी। भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा की ओर से सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के समापन समारोह एवं तीज उत्सव का रंगारंग आयोजन रविवार की रात होटल जेनिया में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा गणेश वंदना से हुई।
स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार पाण्डेय ने की। शाखा के संस्थापक योगेश कुमार श्रीवास्तव ने सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के समापन की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने पूरे सप्ताह आयोजित विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी दायित्वधारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
तीज उत्सव इस वर्ष ‘रंगीला’ थीम पर आधारित रहा। कार्यक्रम में कजरी गायन, शिव-पार्वती नृत्य, विभिन्न गेम शो तथा मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। शाखा के सदस्यों एवं महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। एकल गायन, कपल गायन, एकल नृत्य एवं कपल नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। रैम्प वॉक और गेम शो भी आकर्षण का केंद्र रहे।
शाखा के सचिव राहुल साह ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्था की गतिविधियों और सेवा कार्यों का विवरण रखा। कार्यक्रम का संचालन विनीता सिंह एवं अभिषेक सिंह ने किया, जबकि संयोजन विनीता श्रीवास्तव, आशा रौनियार, पायल शुक्ला एवं अमृता पाण्डेय ने किया। अंत में नेहा अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में प्रांतीय वित्त सचिव विवेक तिवारी, डॉ. रत्नेश चन्द्र अग्रवाल, रतन चन्द्र वर्मा, संजीव सिंह, सुषमा सिंह, सुबोध चन्द्र रॉय, अनिल भट्टाचार्या, दिनेश नवलगड़िया, राजूल अग्रवाल, प्रसून, कुसुम सिंह, रश्मि शुक्ला, सरिता अग्रवाल, राजेश श्रीवास्तव, ललित अग्रवाल, श्रद्धा तिवारी, दीपमाला सिंह, वंदना अग्रवाल, मंजू पाण्डेय, छाया श्रीवास्तव एवं लालिमा श्रीवास्तवा सहित राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय दायित्वधारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment