वाराणसी/नई दिल्ली। स्वर्णकार समाज के हितों से जुड़े विविध महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एबीवीपी नेता व छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता डॉ. शुभम कुमार सेठ ने दिल्ली आवास पर संसद सदस्य - राज्यसभा श्री रामचंद्र जांगड़ा जी से शिष्टाचार भेंट के दौरान विस्तृत, गंभीर एवं सार्थक चर्चा किया और साथ ही समाज की वर्तमान परिस्थितियों, प्रमुख समस्याओं तथा भविष्य की संभावनाओं पर गहन संवाद किया। भेंट के दौरान स्वर्णकार समाज की पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक विरासत, कारीगरों की आजीविका, व्यापार में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयाँ, बढ़ती लागत, सरकारी नीतियों का प्रभाव, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा तथा युवाओं के रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समाज के समग्र उत्थान हेतु सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने, कारीगरों को तकनीकी प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग एवं सामाजिक सम्मान प्रदान करने जैसे बिंदुओं को प्रमुखता से रखा गया।
चर्चा में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि स्वर्णकार समाज की पारंपरिक पहचान को संरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त किया जाए। समाज के युवाओं को शिक्षा, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने पर जोर दिया गया, जिससे आने वाली पीढ़ी आत्मनिर्भर बन सके और समाज का सतत विकास सुनिश्चित हो। माननीय राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा स्वर्णकार समाज की समस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज से जुड़े मुद्दों को संसद एवं संबंधित मंचों पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा समाधान की दिशा में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर अधिवक्ता डॉ. शुभम कुमार सेठ ने समाज की भावनाओं, अपेक्षाओं एवं जमीनी समस्याओं को संतुलित एवं स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया, जिससे चर्चा और अधिक उद्देश्यपूर्ण एवं सार्थक बनी। यह शिष्टाचार भेंट स्वर्णकार समाज के लिए प्रेरणादायी एवं आशाजनक रही, जिसने समाज में विश्वास, जागरूकता और सकारात्मक सोच का संचार किया।
No comments:
Post a Comment