1/19/2026

कौड़िया शाह बाबा का सालाना उर्स अकीदत

वाराणसी के चौका घाट हुकुलगंज रोड किनारे हर साल की तरह इस वर्ष भी कौड़िया शाह बाबा का सालाना उर्स अकीदत और धूमधाम से मनाया गया। उर्स के मौके पर बाबा के चाहने वालों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उर्स समारोह की अध्यक्षता निज़ामुद्दीन कुरैशी ने की, जबकि महामंत्री शाहिद कुरैशी मौजूद रहे। परंपरा के अनुसार बाबा की शान में कव्वाली पेश की गई, जिसे सुनकर माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंग गया।
इस अवसर पर सदस्य मुख्तार बाबा, आरिफ कुरैशी, आसिफ कुरैशी, सलामुद्दीन कुरैशी, गोलू माली, शुभम माली, सुन्दरम माली, कल्लू भाई सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग और अकीदतमंद उपस्थित रहे। सभी ने बाबा की दरगाह पर चादरपोशी कर अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

No comments:

Post a Comment