वाराणसी जिला न्यायालय में 1 जून से लागू होगी मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था, बदला न्यायालयों का समय.भीषण गर्मी को देखते हुए माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय, वाराणसी में जून माह के लिए मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था लागू की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, 1 जून 2026 से जनपद न्यायालय, वाराणसी के सभी न्यायालयों का संचालन सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान मध्यावकाश सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।
इसके अतिरिक्त, न्यायालय से संबंधित सभी कार्यालयों का समय सुबह 06:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आदेश में जनपद न्यायालय, वाराणसी के समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 1 जून 2026 से प्रतिदिन सुबह 06:30 बजे न्यायालय एवं कार्यालय में उपस्थित हों।
यह व्यवस्था पूरे जून माह के दौरान प्रभावी रहेगी, जिससे गर्मी के मौसम में न्यायिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
न्यायालय में वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य संबंधित पक्षों से निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
No comments:
Post a Comment