5/29/2026

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल को दी बधाई, आवास पर उमड़े कार्यकर्ता


*ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत, पूर्व प्रधान मनोज सिंह ने दिया पुष्प गुच्छ*

*वाराणसी:* भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल को शुक्रवार को उनके निज आवास पर कार्यकर्ताओं व नेताओं ने बधाई दी। प्रधानमंत्री के आदर्श गांव ककरहिया के पूर्व प्रधान एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। 
इस दौरान जिलाध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। 
*पूर्व प्रधान मनोज सिंह* ने कहा कि राम सकल पटेल जमीनी कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर तक संगठन की नब्ज पहचानते हैं। उनके नेतृत्व में वाराणसी में भाजपा का संगठन और मजबूत होगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ेगा। हम सब मिलकर 2027 के लिए अभी से जुट जाएंगे।
वहीं *भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री भानू शंकर पटेल* ने कहा कि जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल के अनुभव का लाभ पूरे जिले के पिछड़े वर्ग को मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में संगठन गांव-गांव तक पहुंचेगा और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने का काम तेज होगा। हम सभी कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। प्रमोद पटेल, विपिन पांडेय, आलोक पांडेय सहित तमाम भाजपा नेताओं ने राम सकल पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। नेताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।

No comments:

Post a Comment