5/12/2026

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन


अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के सिविल अस्पताल में मौत की पुष्टि हुई है। बता दें कि प्रतीक यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक उनकी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है।
प्रतीक यादव की उम्र सिर्फ 38 साल थी। उन्हें सुबह 6 बजे के आसपास लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक का राजनीति से कोई वास्ता नहीं था और वह रियल एस्टेट व फि’टनेस के कारोबार से जुड़े थे।

*लग्जरी कारों के शौकीन थे प्रतीक*

प्रतीक साल 2017 में उस समय चर्चा में आए थे जब वह अपनी लेंबॉर्गिनी कार लेकर निकले थे। दरअसल, लखनऊ की सड़कों पर उनकी नीली रंग की लैंबॉर्गिनी कार खूब दौड़ी थी और विपक्ष ने इसी को लेकर यादव परिवार पर तंज कसा था। प्रतीक यादव ने सफाई देते हुए कहा था कि यह उनका 10 साल पुराना सपना था और उनका सपना 14 दिसंबर 2016 को पूरा हुआ था। प्रतीक ने बताया था कि कारों को लेकर उनका शौक है और वह 10 साल से लैंबॉर्गिनी कार का सपना पाले हुए थे।

*राजनीति में नहीं थी दिलचस्पी*

उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। एक इंटरव्यू में प्रतीक ने बताया था कि उनकी फिटनेस में काफी रुचि है। वह अपने बिजनेस पर ध्यान देना चाहते हैं।

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने BJP से जुड़ी हैं। प्रतीक से कई मौकों पर जब राजनीति में होने को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने दो-टूक कहा कि उनकी सियासत में खास दिलचस्पी नहीं है।

No comments:

Post a Comment