वाराणसी: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी स्थित मालवीय प्रतिमा चौराहे के पास नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध जताने के लिए कर्मचारियों ने सड़क पर कूड़ा बिखेर दिया, जिससे इलाके में गंदगी फैल गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान सफाईकर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि वे रोज सुबह से शाम तक पूरे शहर को साफ रखने में जुटे रहते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।कर्मचारियों का कहना है कि जहां अन्य विभागों के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जा रहा है, वहीं सफाईकर्मियों के वेतन में कटौती की जा रही है। बढ़ती महंगाई के बीच कम वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे हर मौसम में शहर की सफाई व्यवस्था संभालते हैं और नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
इस दौरान सफाईकर्मियों ने प्रधानमंत्री Narendra Modi का जिक्र करते हुए कहा कि वह कई मौकों पर सफाईकर्मियों का सम्मान कर चुके हैं, लेकिन उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ही उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई और वेतन वृद्धि नहीं की गई, तो वे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप कर देंगे।
प्रदर्शन के चलते Lanka क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा और स्थानीय लोगों को गंदगी व जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
No comments:
Post a Comment