वाराणसी। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में हुए हेर-फेर की जांच कर रहे एसआईटी (विशेष जांच दल) को प्रार्थना पत्र भेजकर भारतीय जनता पार्टी विधी प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक व बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंशाक शेखर त्रिपाठी ने जांच के दायरे में उन सभी दलों के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय नेताओं, सामाजिक व धार्मिक व्यक्तियों व अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक हस्तियों को जांच के दायरे में शामिल करने को कहा है जिन्होंने इस मामले में पत्रकार वार्ता, सोशल मीडिया के माध्यम से गंभीर आरोप लगाए है। शंशाक त्रिपाठी ने कहा कि करोड़ों राम भक्तों के आस्था से जुड़ा यह मामला अत्यंत संवेदनशील है इसलिए यह जरूरी है कि एसआईटी आरोप लगाने वाले सभी माननीयों को सम्मानपूर्वक नोटिस जारी कर उनके बयान दर्ज करने के साथ ही उनसे उपलब्ध आडियो- विडियो, दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को जांच एजेंसी के सामने प्रस्तुत करने को कहे ताकि निष्पक्ष जांच हो और सच देश के सामने आए।
उन्होंने विशेष रूप से अखिलेश यादव, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों से जांच में सहयोग लेकर उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण की मांग की है।
उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव,अपर मुख्य सचिव गृह, जिला अधिकारी अयोध्या तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को भी भेजा है।
No comments:
Post a Comment